Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफर्जी लेखपाल ने मांगी रिश्वत तो असली ने लेखपाल ने दर्ज करा...

फर्जी लेखपाल ने मांगी रिश्वत तो असली ने लेखपाल ने दर्ज करा दी FIR

Published on

रिपोर्ट -आदर्श तिवारी

फतेहपुर। जनपद के खागा तहसील क्षेत्र में फर्जी लेखपाल बन कर पीड़ित से छत डलवाने के नाम पर रिश्वत ले ली गई। छत डलवाने के नाम रिश्वत मांगने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हल्का क्षेत्र में तैनात लेखपाल ने फर्जी लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
      मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का हैं गांव की रहने वाली ननदी देवी के नाम प्रधान मंत्री आवास आया था। आवास में छत डलवाने के नाम पर क्षेत्र में तैनात लेखपाल विनय कुमार के नाम पर शुशील कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन पर महिला से आठ हजार रुपए की रिश्वत मांग ली। महिला ने फर्जी लेखपाल द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन पे के जरिए पैसे भी भेज दिए गए। इसी दौरान महिला व फर्जी लेखपाल के बीच हुई बातचीत का आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आडियो वायरल होने के बाद फर्जी लेखपाल की पोल खुल गई। ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल विनय कुमार ने फर्जी लेखपाल के विरुद्ध मामले की शिकायत पुलिस से की। लेखपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शुशील कुमार के नाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल विनय कुमार ने बताया कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से रिश्वत मांगी जा रही है।

👁 6.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this