Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबांदा बॉर्डर से फतेहपुर तक मौरंग माफिया का साम्राज्य ! मरका खादर...

बांदा बॉर्डर से फतेहपुर तक मौरंग माफिया का साम्राज्य ! मरका खादर से सिंडीकेट नेटवर्क के जरिए चल रहा पूरा खेल

Published on

विशेष संवाददाता – असोथर

फतेहपुर – बांदा बॉर्डर पर मौरंग खदान  मरका खादर से अवैध मौरंग खनन और ओवरलोड परिवहन का खेल खुलेआम चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो इस पूरे नेटवर्क के पीछे *एक दबंग पूर्व विधायक के गुर्गों का हाथ* है, जो सिंडीकेट बनाकर खदान से लेकर सड़क तक हर स्तर पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।

सिंडीकेट नेटवर्क का दबदबा – शासन की गाइडलाइन धरी रह गई —

खनन नियम, परिवहन अनुमति, रॉयल्टी रवन्ना और सुरक्षा मानक — सबकुछ कागजों तक सीमित रह गया है।

मरका खादर की इस खदान से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बिना नंबर, बिना रवन्ना और ओवरलोड मौरंग लेकर फतेहपुर जनपद के असोथर, थरियांव और विजयीपुर मार्ग से बेखौफ दौड़ रहे हैं।
*प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों के सामने चल रहे इस खेल ने विभागीय मिलीभगत की पोल खोल दी है।

पूर्व विधायक के गुर्गों की ‘पैट्रोलिंग’ – डर सिर्फ जनता को

स्थानीय सूत्र बताते हैं कि खदान से निकलने वाले वाहनों की निगरानी और सुरक्षा का जिम्मा पूर्व विधायक से जुड़े गुर्गों को सौंपा गया है, जो दिन-रात सड़कों पर एक्टिव रहते हैं ताकि कोई पत्रकार या स्थानीय शिकायतकर्ता कैमरा उठाने की हिम्मत न करे।

जो बोलेगा, वही पिसेगा — यही इस सिंडीकेट की नीति बन चुकी है।

सड़कें टूटी, डामर गायब, जनता परेशान 
ओवरलोड डंपर और ट्रेलरों की निरंतर आवाजाही से *असोथर से बांदा जिले को जोड़ने वाले सरकंडी और कठौता मार्ग का बुरा हाल हो चुका है।
सड़क पर डामर और बजरी का नामोनिशान मिट गया है।
रात में धूल और कंपन से लोगों के घरों की दीवारें तक दरक रही हैं, लेकिन न तो PWD जाग रहा है, न ही खनन विभाग।

प्रशासन पर उठते सवाल – “क्या दबंगों के आगे सिस्टम नतमस्तक?”

जब हर रोज़ ओवरलोड ट्रक खुलेआम निकल रहे हैं, तो यह सवाल उठना लाज़मी है कि
*क्या प्रशासनिक चुप्पी दबाव में है या मिलीभगत में?*
अगर शासन की गाइडलाइनें लागू होतीं, तो आज सैकड़ों ट्रक बिना रवन्ना, बिना नंबर और बिना जांच के नहीं दौड़ते।

मरका खादर खदान से लेकर असोथर मार्ग तक की ताज़ा तस्वीरें और वायरल वीडियो खुद गवाही दे रही हैं
सिंडीकेट का दबदबा, प्रशासन की चुप्पी और जनता की बेबसी… सब कुछ साफ दिख रहा है।

👁 35.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

सीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोआबा दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी...

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

More like this

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

सीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोआबा दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी...