फतेहपुर थरियांव क्षेत्र में बिजली की शार्क सर्किट से कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के ग्रामीणों ने दुकानदार को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी अर्जुन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सूर्यपाल गुप्ता मां अन्नपूर्णा वस्त्रालय की दुकान के थोक व फुटकर विक्रेता है। गोदाम बहरामपुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक सार्क सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के ग्रामीणों ने दुकानदार को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से व फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में काबू पाया। दुकानदार का लगभग 15 से 20 लख रुपए का सामान जल कर राख हो गया है। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।






