Homeराज्यउत्तर प्रदेशबीएलओ ने स्कूल के अंदर लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले...

बीएलओ ने स्कूल के अंदर लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले उठाया खौफनाक कदम

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में एक शिक्षामित्र और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने कथित रूप से ड्यूटी के दबाव और छुट्टी न मिलने से परेशान होकर स्कूल परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, आलियाबाद गांव निवासी अखिलेश कुमार शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी 8 मार्च को तय थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों का आरोप है कि शादी के चलते उन्होंने छुट्टी की मांग की थी, लेकिन उन्हें अवकाश नहीं दिया गया। इसके साथ ही लगातार ड्यूटी का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे।

परिजनों का कहना है कि अत्यधिक तनाव और प्रशासनिक दबाव के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक के भाई भूपेश कुमार ने बिंदकी एसडीएम समेत संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते छुट्टी दे दी जाती और मानसिक दबाव नहीं बनाया जाता तो शायद यह घटना न होती। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के बाहर इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव और मानसिक तनाव के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

👁 15.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this