Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक करेंगे दिल्ली कूचअटल जयंती पर जंतर-मंतर में...

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक करेंगे दिल्ली कूचअटल जयंती पर जंतर-मंतर में धरना, खून से पत्र लिखकर उठेगी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग

Published on

फतेहपुर,  पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक 25 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 50वीं बार अपने खून से पत्र लिखकर बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग रखी जाएगी।

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ ने बताया कि इससे पहले फतेहपुर से 49 बार प्रधानमंत्री को खून से पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को फतेहपुर, महोबा, बांदा, झांसी, हमीरपुर, उरई-जालौन सहित पूरे बुंदेलखंड से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में पूर्वांचल और पश्चिमांचल राज्य की मांग कर रहे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। साथ ही दिल्ली में निवास करने वाले बड़ी संख्या में बुंदेलखंडी लोग भी आंदोलन को समर्थन देंगे। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र लिखे जाएंगे।

प्रवीण पांडेय ने कहा कि “विकसित भारत मिशन-2047 को साकार करने के लिए देश की शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है, जो छोटे राज्यों के गठन से ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी सदैव छोटे राज्यों की समर्थक रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में तीन नए राज्य बनाए, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में अब तक एक भी नया राज्य नहीं बना।”

उन्होंने कहा कि “बुंदेलखंड जैसे बहुप्रतीक्षित राज्यों का गठन ही अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। बैठक में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने आश्यक निर्देश दिये l जिला अध्यक्ष ब्रजेश सोनी, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री पूनम श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, मातृ शक्ति अध्यक्ष पुष्पा पासवान, महेश गुप्ता आदि रहे l

👁 29.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this