Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबुदवन इंटर कालेज की प्रबंधिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित - प्रधानाचार्य...

बुदवन इंटर कालेज की प्रबंधिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित – प्रधानाचार्य से अभद्र व अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा संघ: आलोक

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शिक्षक भवन में आहूत की गयी। बैठक में इण्टर कालेज बुदवन की प्रबंधिका व उनके सुपुत्र द्वारा प्रधानाचार्य की नीरज कुमार के साथ शिक्षक एवं छात्रों के सम्मुख किये गये अभद्र व अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षकों ने निन्दा प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था का प्रतीत है ऐसे पद के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक एवं अनुचित व्यवहार किया न केवल प्रधानचार्य के व्यक्तिगत सम्मान का हनन है बल्कि समूचे शिक्षक समाज को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। सभी शिक्षक सर्वसम्मति से इस घटना की कडी निन्दा करते हैं और यह प्रस्ताव पारित करते हैं कि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो दोषियों पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही की जाये। दोषियों से लिखित रूप से सार्वजनिक क्षमायाचना करायी जाये। जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक से संगठन यह मांग करता है कि प्रबन्धिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त संगोष्ठी में प्रमुख रूप से कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में लम्बित शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रकरणों का शीघा अतिशीघ्र निस्तारित करने की मांग की गयी। जिसमें एनपीएस के प्रान खाते शिक्षक एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का स्थानानतरण प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान आदि शीघ्र निस्तारित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में संगठन 08 अगस्त से कार्यालय में क्रमिक धरना आहूत करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कला प्रदर्शनी व विज्ञान प्रदर्शनी हेतु प्रदर्शनी के पूर्व कार्यालय स्तर पर विशेष अध्यापकों को बुलाकर बैठक आहूत की जाती है जो कि निन्दनीय है। संचालन जिला मंत्री अमित कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बलराम, अतुल सिंह यादव, धनराज सिंह, भगवत नारायण मिश्र, फराज उज जफर, अमित कुमार वर्मा, मोहम्म्द फारूक, पवन कुमार चैरसिया, प्रदीप सिंह चैहान, पुष्पराज सिंह, भूपेश कुमार सिंह, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र कुमार तरल कुमार सिंह, दिलीप सिंह चैहान, योगेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

👁 4.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this