फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश अलीरजा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, भाऊपुर मोड़ के पास कल्यानपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का कॉपर वायर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अलीरजा पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल कल्यानपुर पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।






