More
    Homeराज्यउत्तर प्रदेशभदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता,...

    भदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता, राजा उदय प्रताप सिंह, सहित उनके 12 समर्थकों को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया

    Published on

    प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। भदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता, राजा उदय प्रताप सिंह, सहित उनके 12 समर्थकों को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम कुंडा के आदेश पर की गई है और यह 5 जुलाई से 6 जुलाई  की रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।  मोहर्रम के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। कुंडा में हर साल मोहर्रम के दौरान तनाव की स्थिति देखी जाती है, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस ने उदय प्रताप सिंह और उनके समर्थकों को 40 घंटे के लिए नजरबंद किया है, और उनके आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जनहित और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक था। इस कार्रवाई पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    11.6K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    नित्य निरंतर कीजिए, शिव शंकर का जाप। जीवन में सुख शांति हो, मिटें सभी संताप।।

    फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 396 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न शहर के...

    बारिश में पेड़ गिरने से असोथर-थरियांव मार्ग बंद, एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

    नरसिंह मौर्य असोथर, फतेहपुर रविवार शाम करीब पांच बजे लगातार हो रही बारिश ने असोथर-थरियांव...

    अवमानना पर कार्रवाई: आठ वारंटियों को असोथर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नरसिंह मौर्य असोथर, फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर रहे...

    अब हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने हरिद्वार में क्या बोल दिया महिलाओ के बारे में,

    संत प्रेमानंद के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान का अब हिंदूवादी नेत्री साध्वी...

    More like this