Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाजपा मंडल मंत्री के नाम से झूठी शिकायत कर छवि धूमिल करने...

भाजपा मंडल मंत्री के नाम से झूठी शिकायत कर छवि धूमिल करने का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी भाजपा के असोथर मंडल मंत्री महेश कालिया जाटव पुत्र रामबहादुर ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्वों ने उनके नाम से ग्राम प्रधान के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराकर उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। भाजपा नेता महेश कालिया ने बताया कि वे वर्तमान में भाजपा संगठन में असोथर मंडल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं और आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत घाटमपुर से प्रधान पद के भावी उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी अधिकारी को कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है, इसके बावजूद उनके नाम से झूठी शिकायत कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह षड्यंत्र ग्राम प्रधान पति स्वामीदीन निषाद द्वारा रचा गया है। महेश कालिया ने बताया कि ग्राम प्रधान पति ने ही उन्हें वह शिकायत पत्र दिखाया, लेकिन उसकी छायाप्रति या फोटो देने से मना कर दिया गया। इससे उन्हें संदेह हुआ कि पूरी साजिश उन्हीं के द्वारा रची गई है। भाजपा नेता ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी की प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान न पहुंचा सके। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

👁 37.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

More like this

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...