Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारत में निर्मित हुई, चीजें करें प्रयोग। आत्म निर्भरता  बढ़े,  राष्ट्रोन्नति का...

भारत में निर्मित हुई, चीजें करें प्रयोग। आत्म निर्भरता  बढ़े,  राष्ट्रोन्नति का योग ।।।

Published on

फतेहपुर-शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 423 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 423 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन शिव सागर साहू की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  शिव सागर साहू ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- हे शारदे, अज्ञान हरकर ,ज्ञान जग को दीजिए ।
सद्भाव की गंगा बहा ,नफरत- घृणा हर लीजिए ।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-  भारत में निर्मित हुई, चीजें करें प्रयोग।
आत्म निर्भरता  बढ़े,  राष्ट्रोन्नति का योग ।।।

के पी सिंह कछवाह  ने पढ़ा- बढ़ता जाता देश में खतरनाक आतंक।
मिलकर करिए खात्मा, रहें सभी निश्शंक ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – संसार विषमता से पीड़ित, हो रहा अहर्निश निर्निमेष।
अन्यायी -अत्याचारी जन,धर रहे रात-दिन विषम वेश ।।

हिमांशु कुमार जैसल ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-  दूल्हन ने इंतजार में चूड़ी नहीं लिया,
वे कह गए थे लौटके कंगन दिलाएंगे ।
घर भूलकरके सरहद को ही घर बना लिया,
कहकर गए थे लौटके हम जल्दी आएंगे  ।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये – मटर मटकती ,सरसों हंसती ,अरहर झांझ बजाती है ।
चना पोढा़य, आम बौराए ,जब वसंत ऋतु आती है।।

  राम आवातर गुप्ता ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – मलेशिया की विजिट में पहुंचे हिंद- प्रधान । समझौतों से देश का, और बढ़ेगा मान ।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  – करुणा की अविरल वृष्टि बनो, ममता की कोमल दृष्टि बनो ।
मेरे भारत के कर्णधार , तुम नव विधान ,नव सृष्टि बनो ।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 13.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this