Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय दोसर वैश्य महासमिति छिवलहा इकाई द्वारा मनाया गया सातवां स्थापना दिवस

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति छिवलहा इकाई द्वारा मनाया गया सातवां स्थापना दिवस

Published on

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति छिवलहा इकाई द्वारा मां दुर्गे गेस्ट हाउस में महासमिति का सातवां स्थापना दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें महिलाओं एवं युवाओं की भागेदारी काफी रही। महासमिति की छिवलहा इकाई द्वारा आयोजित स्थापना दिवस में समाज के लोगों ने बढ चढ कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण तथा ईश वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत माला एवं अंग वस्त्रम पहनाकर किया गया। वृंदावन से आये हुये कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा बहुत ही उर्जावान होते है। उनको सही दिशा देने के लिये संगठन सदैव प्रयासरत रहता है जिससे वह राष्ट्र एवं समाज की धारा से जुड सके।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने कहा कि महासमिति के स्थापना दिवस के अवसर पर छिवलहा इकाई द्वारा दोसर वैश्य समाज का जो कार्यक्रम आयोजित किया गया उससे जो समाज की एकजुटता का प्रदर्शन हुआ है वह सराहनीय है। कहा कि समाज को जोडने के लिये महिलाओं का घर से बाहर आना आवश्यक है जिससे की वह समाज की मुख्य धारा से जुड सके। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज राष्ट्र निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला समाज है।
छिवलहा नगर इकाई के अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता ने आये हुये अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि आने वाले समय में समाज को एकजुट करके एक बडा आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला संरक्षक सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री अमित गुप्ता, जिला मंत्री सौनक गुप्ता, बब्लू मासूम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, खूबचंद्र गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रामजी गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विपिन गुप्ता, संजय गुप्ता, देवाशीष गुप्ता, सुधा गुप्ता, साधना गुप्ता, मंजू गुप्ता, बिन्दू गुप्ता, विनीता गुप्ता सहित समाज के सैकडों लोग उपस्थित रहें।

👁 18.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this