Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर"मंगला ने कराया सबका मगंल - मंगल" फतेहपुर में होली पर निजी...

“मंगला ने कराया सबका मगंल – मंगल” फतेहपुर में होली पर निजी अस्पतालों से ‘वसूली’ की चर्चा तेज, विभाग के लिपिक पर लगा नेटवर्क चलाने का आरोप

Published on

फतेहपुर। जिले में शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक संचालित मानक विहीन निजी नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथॉलॉजी लैब से होली के मौके पर कथित रूप से लाखों रुपये की वसूली किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये तक की वसूली का मामला सामने आ रहा है, जिसमें विभाग के एक लिपिक की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वसूली विभागीय अफसरों की कथित मिलीभगत से की गई। आरोप है कि होली से पहले ही मानक विहीन अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथॉलॉजी लैबों को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी की गई थी। इसी दौरान कई संचालकों से कार्रवाई से बचाने के नाम पर सेटिंग की बातचीत भी शुरू कर दी गई थी।

सूत्रों का कहना है कि विभाग में अफसर से लेकर लिपिक तक का एक पूरा नेटवर्क इस प्रक्रिया में सक्रिय रहा। पहले नोटिस भेजने की बात कही गई और बाद में कार्रवाई रोकने के नाम पर पैसों की मांग की गई। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि जोनिहा कस्बे के एक बंगाली डॉक्टर के मामले में विभाग की दाल नहीं गल सकी। बताया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर का संबंध प्रदेश सरकार के एक मंत्री से करीबी बताया जा रहा है, जिसके चलते विभागीय दबाव वहां काम नहीं कर पाया।

इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भी किरकिरी हो रही है। विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साध रहे हैं।

वहीं, जब इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की वसूली के आरोपों से साफ इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा केवल मानकों के अनुसार जांच और कार्रवाई की जाती है, किसी भी तरह की अवैध वसूली का सवाल ही नहीं उठता।

फिलहाल जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और निजी अस्पतालों से कथित वसूली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।।

👁 40.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this