नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर
थाना क्षेत्र के सरकंडी मजरे मुन्नू सिंह के डेरा निवासी मधु देवी पत्नी अनूप सिंह ने थाना प्रभारी असोथर को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता मधु देवी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह अपने पुस्तैनी मकान के सामने साफ-सफाई कर रही थीं। तभी गांव के देवनाथ पुत्र शिवनायक, विपिन पुत्र देवपाल, छाया देवी पुत्री देवपाल और प्रियंका सिंह पत्नी अतर सिंह वहां पहुंच गए और मकान विवाद को लेकर उनसे झगड़ा करने लगे। पीड़िता के मना करने पर उन लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता भयभीत होकर थाने पहुंची और उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मधु देवी ने कहा किउन आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।






