Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर"महादेव जैसा नहीं, कोई दूजा देव‌ । जो औरों को दे अमृत,...

“महादेव जैसा नहीं, कोई दूजा देव‌ । जो औरों को दे अमृत, विष पी ले स्वयमेव ।।” 15 फरवरी 2026 :  महाशिवरात्रिलेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

  फतेहपुर-  इस बार रविवार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पुण्य पर्व है। इसी तिथि को भगवती परांबा पार्वती का अवढर वरदानी भोलेनाथ  शिव के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ और  उनकी प्रथम संतान षडानन कुमार कार्तिकेय के द्वारा मात्र 6 वर्ष की अवस्था में उस समय के दुर्दांततम दैत्य तारकासुर का संहार संभव हुआ। इसी तिथि को उन आशुतोष ने परमानंद निमग्न हो प्रथम बार वह विराट  नृत्य  किया जिसकी तांडव संज्ञा है।
  यह तिथि अखंड ब्रह्मचर्य का तेज लिए, पाखंड खंडिनी पताका संभाले, सर्वप्रथम स्वराज का बिगुल बजाने वाले,  हिंदी भाषा के सबल समर्थक महर्षि दयानंद सरस्वती से संबद्ध होकर आर्य समाजियों के बीच ऋषि बोधोत्सव के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसी तिथि को शिवलिंग के ऊपर चढ़ती- उतरती,  नैवेद्य कुतरती छोटी सी चुहिया के कारण  “न तस्य प्रतिमा अस्ति”(यजुर्वेद 32/3, अथर्ववेद 5/30/12 )का भाव उनके भीतर उपजा और उनकी आत्मा अचानक वास्तविक शिव के साक्षात्कार को मचल उठी तथा  इस देश को एक अलौकिक क्रांतिकारी उद्भट संत प्राप्त हो गया जिसने समाज की तत्कालीन समस्त कुरीतियों पर पुरजोर प्रहार किया और आज भी जिनका ‘सत्यार्थ प्रकाश’  मानव – मन को मणि- दीपक के समान आलोकित कर रहा  है।
“महादेव जैसा नहीं, कोई दूजा देव‌ । जो औरों को दे अमृत, विष पी ले स्वयमेव ।।”

👁 22.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this