Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहापर्व शिवरात्रि का ,है आनंद अपार। जल -थल- नभ सर्वत्र है ,भोले...

महापर्व शिवरात्रि का ,है आनंद अपार। जल -थल- नभ सर्वत्र है ,भोले की जयकार ।।

Published on

फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 424 वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 424 वीं  साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- सरस्वती मां प्रार्थना ,करो कुमति का नाश।
अंतःकरण पवित्र कर, करो हृदय में वास ।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-  महापर्व शिवरात्रि का ,है आनंद अपार।
जल -थल- नभ सर्वत्र है ,भोले की जयकार ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – आज महाशिवरात्रि में, तांबेश्वर शिवधाम।
  उमड़ पड़े हैं भक्त जन,जपते शिव -शिव नाम ।।

उमाकांत मिश्र ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-   भूत ,प्रेत, नर, नाग, गण, सुर किन्नर, गंधर्व।
शिवा और शिव- मिलन का, मुदित मनाते पर्व।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये – एक फूल, एक लोटा जल से, शिव प्रसन्न हो जाते हैं ।
अमृत तज पी गए हलाहल, महादेव कहलाते हैं।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए –  आत्मोन्नति हित व्रत करें, धारें हृदय महेश।
शिवरात्रि का  पर्व यह , सुंदर सुखद विशेष।।

अनिल कुमार तिवारी ‘निर्झर’ ने पढ़ा- हर शिव मंदिर लगी हुई है, लंबी एक कतार ।
हर- हर ,बम -बम महादेव से, गूंज रहा संसार।।

रवींद्र कुमार तिवारी ने पढ़ा- सकल विश्व की रक्षा के हित , अमिय दान कर जाते।
और स्वयं वह गरलपान कर नीलकंठ बन जाते ।।

राम अवतार  गुप्ता ने पढ़ा- करते “नमः शिवाय” का ,जो जन मन से जाप।
शिव जी के अशीष से, कट जाते सब पाप।।

अनिल कुमार मिश्र ने पढ़ा- जब से हमने होश संभाला, कांटे मन के मीत बन गए ।
सहमे -सहमे शब्द पिरोए, वही हृदय के गीत बन गए।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  – महादेव शिव शंभु हैं ,  देवों के भी देव ।
जो औरों को दे सुधा ,विष पीते स्वयमेव।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 11.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this