Homeलाइफस्टाइलमहाराणा प्रताप जयंती आज

महाराणा प्रताप जयंती आज

Published on

महाराणा प्रताप जयंती मेवाड़ के वीर राजपूत राजा महाराणा प्रताप सिंह के जन्म दिवस की स्मृति में मनाई जाती है। उन्हें विशेष रूप से राजस्थान में और पूरे भारतवर्ष में शौर्य, साहस और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मुगल साम्राज्य के विस्तार के विरुद्ध उनके प्रबल प्रतिरोध ने उन्हें भारतीय इतिहास में अमर बना दिया है। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की विशाल सेना का सामना करते हुए उन्होंने जो वीरता दिखाई, वह आज भी राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देती है। यह जयंती न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके आदर्शों, विरासत और भारत की सांस्कृतिक धरोहर में दिए गए अमूल्य योगदान का सम्मान भी है।

कब है महाराणा प्रताप जयंती?

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाराणा प्रताप का जन्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। इस साल यह तिथि दिन गुरुवार, 29 मई को देर रात 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन रात्रि 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल महाराणा प्रताप जयंती 29 मई, 2025 को मनाई जाएगी।

महाराणा प्रताप जयंती का महत्व

महाराणा प्रताप जयंती विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभा यात्राएं और सभाएं आयोजित की करते हैं। लोग महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हैं।
वहीं, इस मौके पर उनकी वीरता, देशभक्ति और स्वाभिमान की कहानियां भी सुनाई जाती हैं, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

इतिहास में हैं अमर

महाराणा प्रताप का मुगल सम्राट अकबर के साथ हल्दीघाटी का युद्ध, इतिहास में अमर है। उन्होंने अपनी मातृभूमि मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनकी अटल इच्छाशक्ति और कभी हार न मानने वाले जज्बे को आज भी याद किया जाता है।

👁 15.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this