Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहाशिवरात्रि पर मोटे महादेव व जागेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब महाशिवरात्रि पर...

महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव व जागेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव बाबा धाम में उमड़ी हजारों की भीड़, जागेश्वर धाम में 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

नगर पंचायत असोथर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री मोटे महादेव बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित मदन गोपाल शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे पावन दिन होता है और इस दिन जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप दिया गया था। दूर-दराज गांवों और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरा असोथर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के साथ 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागेश्वर धाम में भाकियू (अराजनैतिक) के युवा नेता अजय सिंह ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर और जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव, बुधरामऊ चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसरों और मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मोटे महादेव बाबा धाम और जागेश्वर धाम में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। भक्तों की आस्था ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि ये दोनों धाम क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

👁 6.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this