Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहिलाओं एवं बालिकाओं को बैंकिंग गतिविधियों की दी जानकारी

महिलाओं एवं बालिकाओं को बैंकिंग गतिविधियों की दी जानकारी

Published on

फतेहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत 21 से 30 सितंबर तक चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में विकास खंड ऐरायां में विभिन्न आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को नजदीकी बैंकों में भ्रमण कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उनमें वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।
प्राथमिक विद्यालय भैरवां कला की प्रधानाचार्य मीना सिंह गौतम के नेतृत्व में छात्राओं को प्रेमनगर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में ले जाया गया। वहाँ बैंक कर्मचारियों ने बालिकाओं को धन जमा करने, निकासी की प्रक्रिया तथा एटीएम के जरिए नकदी आहरण की जानकारी दी। छात्राओं ने बैंकिंग कार्यों को नजदीक से समझा और उनसे जुड़े प्रश्न भी पूछे। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम बालिकाओं के लिए रहा। उन्हें बैंकिंग से जुड़ी मूलभूत जानकारी मिलने से आर्थिक सुरक्षा की समझ विकसित हुई। शिक्षक मीना सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम होंगी। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...

फतेहपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं।...

More like this