Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा...

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

Published on

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक बार फिर साकार करते हुए एक्सीडेंट में घायल जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था की इस संवेदनशील पहल ने समाज में मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

संस्था द्वारा फतेहपुर जनपद के हथगाम क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह को उनके इलाज के लिए ₹28,230 की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं किसान उमाशंकर को ₹15,530 की मदद प्रदान की गई। इस प्रकार कुल ₹43,760 की सहायता राशि मानवता परिवार की टीम ने लाभार्थियों के घर पहुंचकर ससम्मान दी। यह संस्था द्वारा एक्सीडेंटल इलाज के लिए दी गई दसवीं मदद है।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु, इलाहाबाद मंडल प्रभारी अभिलाष, नगर प्रभारी जितेंद्र कुमार, असोथर ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, नगर ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र, संदीप, अनुराग, रामनरेश और रामगुलाम समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

मानवता परिवार लगातार समाज के जरूरतमंदों और पीड़ितों तक पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा रहा है। इससे पहले भी संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक्सीडेंट पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और मृतक आश्रितों को लाखों रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है, जिससे संगठन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

संस्था ने बताया कि ₹200 के वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण पर सदस्य अधिकतम ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होंगे। वहीं ₹200 का आजीवन शुल्क देकर सदस्य बनने पर भी एक वर्ष तक ₹1,00,000 तक की सहायता का लाभ लिया जा सकता है।

इसके अलावा मृतक नॉमिनी सहयोग, 100% स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी और गंभीर एक्सीडेंट की स्थिति में 80% तक आर्थिक सहायता केवल वैध सदस्यों को ही प्रदान की जाएगी।

अंत में मानवता परिवार ने संकल्प दोहराया कि वह हर जरूरतमंद के साथ संकट की घड़ी में खड़ा रहेगा और अधिक से अधिक लोगों से इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की।

👁 118.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this