Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘मुसलमानों-दलितों के साथ अन्याय हो रहा और सपा मुझे निशाना बना रही...

‘मुसलमानों-दलितों के साथ अन्याय हो रहा और सपा मुझे निशाना बना रही है’, UP चुनाव से पहले गठबंधन पर क्या बोले इमरान मसूद?

Published on

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मसूद ने कहा- सपा नेताओं को मुझ पर हमला करने के बजाए बीजेपी का मुकाबला करना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि मुसलमानों की मस्जिदें और मदरसे गिराए जा रहे हैं। मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है।

दलित भी अत्याचार का सामना कर रहे हैं। मसूद ने कहा कि इन मुद्दों पर भी आवाज उठनी चाहिए। अगर सच में बीजेपी से लड़ना है तो पहले गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाए। समाजवादी पार्टी के नेता सिर्फ कागजों पर गठबंधन की बात करते हैं। धरातल पर कुछ नहीं है।

सपा को गठबंधन से फायदा हुआ

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदयवीर सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। सांसद ने कहा- गठबंधन की सबसे ज्यादा बात समाजवादी पार्टी करती है, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन का सबसे ज्यादा फायदा मिला।

इमरान मसूद ने कहा- गठबंधन का सबसे ज्यादा शोर समाजवादी पार्टी मचा रही है। गठबंधन की वजह से ही सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीत पाई। 2022 के विधानसभा चुनाव में तो वह 120 सीटें भी पार नहीं कर सकी।

‘कांग्रेस की अलग पहचान है’

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस की अपनी अलग पहचान है। कांग्रेस किसी के सहारे राजनीति नहीं करती है। हम कांग्रेस हैं, हमारी अपनी पहचान है। यह गलतफहमी मत पालिए कि सब कुछ आपकी वजह से है। देश में जो माहौल बना है, वह राहुल गांधी के नेतृत्व में बना है।

मुस्लिम नेतृत्व के मुद्दे पर सपा को निशाने पर लेते हुए इमरान मसूद ने कहा- समाजवादी पार्टी को बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं होता है। आजम खान के साथ क्या हुआ, यह पूरा देश जानता है। आज जो मुसलमान अपनी बात खुलकर रखता है। वह कांग्रेस में है और यही बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है।

इमरान मसूद बोले- मैं कांग्रेस का सिपाही हूं

इमरान मसूद ने कहा- हमने कभी समाजवादी पार्टी से टिकट या समर्थन नहीं मांगा। मैं अपनी पार्टी से बात करता हूं। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, अखिलेश यादव का नहीं। मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर चुनाव जीता हूं। इमरान मसूद ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लिए एक भी रैली नहीं की। सांसद ने कहा कि मुझ पर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव का कोई एहसान नहीं है। गठबंधन होने के बावजूद उनकी पूरी पार्टी मेरे खिलाफ काम कर रही थी। गठबंधन जारी रखना या नहीं रखना, यह समाजवादी पार्टी का फैसला हो सकता है।

👁 5.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this