Homeराज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी का अश्लील वीडियो वायरल मामला:वीडियो वायरल करने के इल्जाम में साढ़ू...

मैनपुरी का अश्लील वीडियो वायरल मामला:वीडियो वायरल करने के इल्जाम में साढ़ू को जेल भेजा

Published on

यूपी के मैनपुरी में भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल मामले और घरेलू हिंसा में दर्ज मुकदमा में पुलिस स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  कोतवाली सदर पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोप में शुभम के साढ़ू नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। नीरज का मोबाइल भी जब्त करते हुए जांच के लिए साइबर सेल या फिर आगरा एफएसएल भेजा जाएगा, ताकि पता किया जा सके कि उसने कितने वीडियो वायरल किए और उसे वीडियो कहां से प्राप्त हुए थे।

दूसरी तरफ महिला थाना पुलिस ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में वादी शीतल गुप्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। वहीं, पुलिस आरोपी शुभम व उसके परिजन को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में लग गई है। आरोपी बिना पुलिस की अनुमति के जिला भी नहीं छोड़ सकेंगे। इसके अलावा पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और जब भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी थाने पर हाजिर होना पड़ेगा। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाने की इंस्पेक्टर हेमलता सिंह का कहना है कि वादी शीतल को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वादी पक्ष के बयान की प्रकिया होने के साथ ही आरोपी पक्ष के नोटिस भी जारी करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। शीतल गुप्ता द्वारा दर्ज कराए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के इस केस में सास सीमा गुप्ता, पति शुभम गुप्ता, ससुर भगवत शरण गुप्ता, ननद कोमल गुप्ता उर्फ लवली नामजद है।

👁 3.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ईद पर सियासत से दूर रहने की अपील, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान

ईद के मौके पर सियासी बयानबाजी को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।...

“दुनिया की बड़ी ताकतें भारत से व्यापारिक समझौते को तैयार” — जयंत चौधरी, बागपत में विकास और खेल परियोजनाओं पर बोले

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बागपत दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास, खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार...

लखनऊ में AAP का सरकार पर हमला: Sanjay Singh ने रोजगार, गैस संकट और महंगाई पर उठाए सवाल

लखनऊ: राजधानी Lucknow में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा...

नवरात्रि और ईद को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट, खागा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिया संदेश

फतेहपुर नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए...

More like this