Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररामगंगा नहर के कुलाबा की नाली से अतिक्रमण हटवाने की मांग ।

रामगंगा नहर के कुलाबा की नाली से अतिक्रमण हटवाने की मांग ।

Published on

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज छेउका (तिवारीपुर) के रहने वाले एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में रामगंगा नहर के कुलाबा की नाली में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही नाली व तालाब की खुदाई करवाए जाने की मांग की है। सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में राम प्रसाद सैनी ने बताया कि रामगंगा नहर के कुलाबा नंबर 9 में छह लाख रूपए की लागत से कुछ पक्की व कुछ कच्ची नाली की खुदाई कराई गई थी। नये नक्शा में पोस्टिंग नहीं हुई, जबकि खतौनी व टीएच में दर्ज है। बताया कि गाटा संख्या 600 रकबा 1 बीघा 3 बिसवा जो ग्राम समाज में दर्ज है उस पर दबंगों ने अवैध कब्जा करके तालाब का अस्तित्व समाप्त कर दिया है। उन्होने सीएम से मांग किया कि रामगंगा नहर के कुलाबा नंबर 9 में नाली खुदाई व गाटा संख्या 600 में तालाब की खुदाई करवाने के साथ ही 50 साल से बनी नाली में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाए जाने की अनुमति दी जाए।

👁 13.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this