HomeUncategorizedरिक्शा जुलूस से आज फतेहपुर पहुंचेंगी राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ऊर्जा संरक्षण...

रिक्शा जुलूस से आज फतेहपुर पहुंचेंगी राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की अनोखी पहल, शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरेगा स्वागत जुलूस

Published on

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रदेश सरकार डीजल-पेट्रोल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार नई पहल कर रही है। इसी क्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कृष्णा पासवान शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचेंगी। मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला फतेहपुर दौरा होगा, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कृष्णा पासवान अपने इस दौरे में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देंगी। खास बात यह है कि उनके स्वागत के लिए इस बार पारंपरिक गाड़ियों के बजाय ई-रिक्शा और ई-स्कूटी जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि स्वागत कार्यक्रम में डीजल, पेट्रोल और गैस से चलने वाले वाहनों का प्रयोग न करें।

बताया जा रहा है कि कृष्णा पासवान लखनऊ से केवल दो वाहनों के साथ रवाना होंगी और फतेहपुर पहुंचने के बाद उनका पूरा काफिला ई-वाहनों से संचालित होगा। इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

भाजपा जिला संगठन ने मंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। स्वागत समारोह का मुख्य कार्यक्रम पटेल नगर में आयोजित किया जाएगा, जहां कृष्णा पासवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और ऊर्जा बचत को लेकर जागरूक करेंगी।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ बाईपास से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक अलग-अलग स्वागत स्थल बनाए गए हैं। सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को ई-रिक्शा व ई-स्कूटी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

जुलूस का प्रस्तावित मार्ग

लखनऊ बाईपास → पक्का तालाब तिराहा → बाकरगंज तिराहा → सदरगंज तिराहा → वर्मा तिराहा → अटल बिहारी चौराहा → आईटीआई रोड → पटेल नगर

भाजपा नेताओं के अनुसार, मंत्री कृष्णा पासवान का यह कदम आम जनता के बीच ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास है। शहर में पहली बार ई-वाहनों के माध्यम से इतना बड़ा स्वागत जुलूस निकाला जा रहा है।

👁 74.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this