Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलखनऊ में डिप्टी सीएम के खिलाफ तहरीर, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए...

लखनऊ में डिप्टी सीएम के खिलाफ तहरीर, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रदेश के डिप्टी सीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महाराज का कहना है कि माघ मेले के दौरान धार्मिक गतिविधियों को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा गया, जिसमें उच्च स्तर से हस्तक्षेप किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है लखनऊ में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने डिप्टी सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों को बाधित करने की कोशिश की गई। महाराज के मुताबिक, यह पूरा षड्यंत्र सुनियोजित था और इसमें स्वयंभू शंकराचार्य की भूमिका भी संदिग्ध है, जिन्होंने लखनऊ से फोन कर इस पूरे घटनाक्रम को प्रभावित किया।
महाराज ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत लेकर स्थानीय थाने का रुख किया तो थानाध्यक्ष ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे डीसीपी से मिले, जहां उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। “उहोने ने बताया की मैं थाने गया था लेकिन वहां मेरी बात नहीं सुनी गई। फिर मैं डीसीपी साहब के पास गया, उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, हम उसका पालन करेंगे।” आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने डिप्टी सीएम पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और साधु-संतों का अपमान किया जा रहा है। उहोने ने बताया कि “मैं कहना चाहता हूं कि डिप्टी सीएम ब्राह्मणों को बेचने का काम बंद करें। बटुकों के नाम पर धरना प्रदर्शन कराना बंद करें। चाहे सरकार हो या कोई भी व्यक्ति, साधु-संतों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है।

👁 49.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this