Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलहुरी सराय से निकल रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टरों पर ग्रामीणों में...

लहुरी सराय से निकल रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टरों पर ग्रामीणों में आक्रोश

Published on

रिपोर्ट-अम्बुज उत्तम

फतेहपुर- थाना जहानाबाद   लहुरी सराय क्षेत्र से लगातार मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों के आवागमन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेज रफ्तार में गुजर रहे इन ट्रैक्टरों से सड़कों की हालत बदतर हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षमता से अधिक मौरंग लादकर चलने वाले ट्रैक्टर न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि धूल और शोर से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वहीं  इस संबंध में थाना अध्यक्ष जहानाबाद का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रवीण तिलकेश उत्तम अमित केशव अतुल आदि ग्रामीण मौजूद रहें।

👁 9.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this