Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व...

लाचार परिवार की दीवार पर दबंगों का साया: निर्माण रुकवाया, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी

Published on

असोथर (फतेहपुर)।
थाना असोथर क्षेत्र के बेसड़ी गांव में एक लाचार परिवार को घर की दीवार का निर्माण कराना भी भारी पड़ रहा है। पड़ोसियों द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने, गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना असोथर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम बेसड़ी निवासी सुमित्रा देवी पत्नी हरिओम यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपने मकान का बंटवारा अपने दोनों बेटों स्व. अंकित और स्व. राजू की पत्नियों के बीच कर दिया था। सुमित्रा देवी के अनुसार स्वर्गीय अंकित की पत्नी रीता देवी के हिस्से की दीवार लगातार बारिश के कारण भीगकर झुक गई थी और गिरने की स्थिति में पहुंच गई थी। हादसे की आशंका को देखते हुए रीता देवी ने पुरानी दीवार गिराकर उसी स्थान पर पिलर खड़ा कर नई दीवार का निर्माण शुरू कराया।

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वासुदेव, उसका पुत्र राममिलन, शिवमिलन पुत्र वासुदेव और भोला पुत्र रघुवीर मौके पर पहुंच गए और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए दीवार उठाने पर मारपीट की धमकी भी दी।

सुमित्रा देवी का कहना है कि दीवार का निर्माण पहले से बने चिन्हांकन और पुरानी दीवार की सीध में ही कराया जा रहा है, इसके बावजूद पड़ोसी अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार सुमित्रा देवी का परिवार पहले से ही गहरे संकट से गुजर रहा है। उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है और पति भी बुजुर्ग हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी दोनों बहुओं पर आ गई है, जो मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे लाचार परिवार को परेशान किया जाना बेहद दुखद है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद करने वाला पड़ोसी गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने से पुलिस की भूमिका को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

👁 98.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

More like this