Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

Published on

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसे की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने हादसे में जान गंवाने वाले 242 लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर युवाओं ने मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए रक्तदान किया। कुल पांच युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान करने वालों में अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज, प्रांशु मौर्य एवं अनुज कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रक्तदान के बाद युवाओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की कमी बनी हुई है। इस कमी को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक सुरक्षित और मानवीय कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से राजेश मौर्य और गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। वहीं मानस रक्तकेंद्र की टीम से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल, अंजली, अनुस और विष्णु ने रक्त संग्रहण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

👁 30K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का...

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।...

फतेहपुर: बिना पंजीकरण संचालित तेजस अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप FIR की तैयारी

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी...

More like this

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का...

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।...