Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविश्व पर्यावरण दिवस पर सुजानपुर में हुआ भव्य पौधरोपण, ग्राम प्रधान हेमलता...

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुजानपुर में हुआ भव्य पौधरोपण, ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में संरक्षण का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुजानपुर ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने किया। इस दौरान संगठन की महिलाओं और ग्रामवासियों ने मिलकर गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने मिनी सचिवालय भवन परिसर में महिलाओं के साथ आम और जामुन के पौधे रोपे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करके ही हम प्रकृति के संतुलन को बनाए रख सकते हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि केवल पौधे लगाने तक ही आयोजन सीमित नहीं रहा, बल्कि उपस्थित सभी महिलाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधों की नियमित देखरेख, सुरक्षा और उन्हें जीवित रखने का संकल्प भी लिया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में रेखारानी, माधुरी, सरला, सुमन, संयोगिता, शिवांशी, प्रेम बहादुर, संजय और राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन की सक्रिय महिलाएं मौजूद रहीं। सभी के सहयोग से पौधरोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

👁 97.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this