Homeराज्यउत्तर प्रदेशव्यापारियों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में पांच स्थानों...

व्यापारियों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में पांच स्थानों पर शौचालय निर्माण की मंजूरी दी

Published on

फतेहपुर- नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य से जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे  के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष  से शहर में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए शौचालय के  निर्माण की चर्चा हुई तो नगरपालिका अध्यक्ष ने मांगों को ध्यान से सुना और शहर में पांच स्थानों पर शौचालय निर्माण की मंजूरी दे दी यह पांच स्थान हरिहरगंज पुल के नीचे, चौक में पीलू तले  तिराहा के पास, सीओ सिटी ऑफिस के पास तांबेश्वर चौराहे के पास और सराय के पास में जगह चिन्हित की गई।  चौक के लिए व्यापारियों ने अलग स्थान की मांग की है तो उन्होंने व्यापारियों से कोई सुविधाजनक स्थान बताने के लिए कहा है| अध्यक्ष  ने बताया कि शहर वासियों के लिए नगर पालिका की ओर से मसवानी स्थित धोबी तालाब का सुंदरीकरण किया गया है और और पक्का तालाब के सुंदरीकरण के लिए टेंडर पास हो चुका है।  व्यापार मण्डल द्वारा रेल बाजार रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने कूड़ा डंप करने की शिकायत पर कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए रेलवे को कहा जाएगा और व्यापार मंडल की मांग पर सिख भाइयों के लिए हरिहरगंज पुलिस चौकी के बगल में खंडा चौराहा के निर्माण के लिए टेंडर दिया जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधिमंडल में वितरक संघ महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह जिला संगठन मंत्री राजकुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री ज्ञानेंद्र गुप्ता आदि  व्यापारीगण मौजूद रहे।

👁 31.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this