Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार होने की आशंका

शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार होने की आशंका

Published on

फतेहपुर से सनसनीखेज वारदात, तीसरे युवक से बातचीत को लेकर था विवाद

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से युवती का प्रेमी फरार बताया जा रहा है, जिस पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतका का अपने पति से संबंध टूट चुका था और वह पिछले कुछ समय से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। परिजनों के मुताबिक प्रेमी युवती को शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ ले गया था, लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती की किसी तीसरे व्यक्ति से फोन पर बातचीत होती थी, जिसकी भनक प्रेमी को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर प्रेमी ने युवती को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

👁 69.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this