Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशासन के मंशानुसार भी नगर पंचायत असोथर में नहीं बना खेल मैदान...

शासन के मंशानुसार भी नगर पंचायत असोथर में नहीं बना खेल मैदान नगर अध्यक्ष बोले बैरहड़ा के पास जमीन चिन्हित कर शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर फतेहपुर

योगी सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में खेल मैदानों, मिनी स्टेडियमों और ओपन जिम के निर्माण का अभियान चला रही है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि प्रत्येक नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में खेलकूद की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।

लेकिन शासन के इन आदेशों के बावजूद नगर पंचायत असोथर में आज तक कोई खेल मैदान नहीं बन सका है। नगर क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के खेलने के लिए कोई निर्धारित स्थल नहीं है। बच्चे सड़कों और गलियों में ही खेलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं और विवादों की संभावना बनी रहती है।

स्थानीय निवासी शिवम प्रताप सिंह, अनुज सिंह, राज मौर्य, वैभव प्रताप सिंह का कहना है कि, नगर पंचायत बनने के बाद हमें लगा था कि अब बच्चों को खेलने के लिए मैदान मिलेगा, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने बताया कि, शासन के आदेशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैरहड़ा के पास खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि शासन की स्वीकृति मिलते ही नगर क्षेत्र में खेल मैदान का निर्माण होगा, जिससे युवाओं को खेलकूद के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

👁 10.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...