Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 458  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 458  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

Published on

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 458 वीं  साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव- प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- सरस्वती मां, वंदना, दे दो यह वरदान।
राष्ट्र प्रेम सब में भरो, भारत बने महान।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया –  दुर्गा माता आइए, हो गज – पृष्ठ सवार ।
तेरे स्वागत के लिए,सजा हुआ  घर  – द्वार।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – नवरात्रों के नौ दिनों , की यह सीख महान।
नारी के सम्मान से , ही नर का उत्थान ।।

अनिल कुमार तिवारी ‘निर्झर’ ने पढ़ा –  हर घर, मंदिर गूंजती, मां की जय-जयकार।
माता रानी आ गई ,गज पर हुई सवार।।

कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कलबुर्गी के सुधी  शोध छात्र विमल कुमार ‘प्रभाकर’ ने अपने काव्य पाठ में कहा- पेड़ न सूखें आसपास, सौंदर्य बचाएं नदियों का।
हरा – भरा संसार बसाएं, स्वागत हो नव कलियों का ।।

राम अवतार गुप्ता ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया- शारदीय नवरात्र में, मां की कृपा अपार।
सब भक्तों को प्राप्त हो, चहत राम अवतार।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये –
जगमग ज्योति जल उठी जग में ,माता धरती पर आईं ।
है नवरात्रि, मांग लो मां से, आंचल भर खुशियां लाईं।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – सागर निगरानी बढ़ी, पा ‘श्रेयस’ जलपोत।
जलावतरण इसका हुआ, है रक्षा का स्रोत।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक तथा संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  एक  मुक्तक के माध्यम से  अपने भाव कुछ इस प्रकार व्यक्त किये- नारी के ही रूप में, नवदुर्गा साकार।
अतः कभी मत भूलिए, उससे शिष्टाचार।।
    कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 17.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक बीजेपी का हंगामा, राहुल गांधी के विरोध में फाड़े पोस्टर और बरसाए डंडे

देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ विरोध...

More like this

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...