Homeराज्यउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान...

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद

Published on

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। साधु और संतों के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है। कड़ा ऐतराज जताते हुए इमरान मसूद ने धीरेन्द्र शास्त्री को खूब खरी खाटी सुनाई है। कथावाचक को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि तुम्हारी औकात भगवान कृष्ण के पैर की धूल के बराबर नहीं है। तुम भगवान के बारे में ऐसे कैसे बोल सकते हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इमरान बोले- बड़े ही सीधे हैं हमारे सनातनी

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी की निंदा करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि हमारे सनातनी बड़े ही सीधे हैं। उनका बड़ा ह्रदय है और वे अपने भगवान का मजाक बर्दाश्त कर लेते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि किसी को भी इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

‘भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद’

भगवान राम को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें मर्यादा पुरषोत्तम राम कहा जाता है। भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर जात-पात, ऊंच-नीच का भेद मिटाया था। भगवान के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कोई कैसे कर सकता है। इमरान मसूद ने भगवान राम को इमाम-ए-हिंद बताया।

‘मौलाना जरजिस को बताया दिहाड़ी वाला’

मौलाना जरजिस के बयान पर आपत्ति जताते हुए इमरान मसूद ने कहा कि जो आदमी इस प्रकार का बयान दे रहा है, वो इस्लाम का जानकार नहीं हो सकता। मौलाना के बयान की आलोचना करते हुए उन्होंने ऐसे लोगों को दिहाड़ी वाला बताया है।

रामदेव ने भी लगाई थी धीरेंद्र शास्त्री को डांट

योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को डांट फटकार लगाई थी। रामदेव ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि वे उनके सामने बालक की तरह हैं। वे उनके छोटे भाई व शिष्य जैसे भी हैं। उन्होंने कहा कि जो बातें उन्हें अनुचित लगीं और जिनसे उन्हें दुख पहुंचा, उन्हें लेकर उन्होंने अपने अधिकार से धीरेंद्र शास्त्री को डांटा था। रामदेव ने कहा कि हमारे देवी-देवताओं को लेकर जो टिप्पणियां की जा रही थीं, उससे वे बेहद आहत थे। देवताओं के बीच तुलना करना सनातन परंपरा नहीं है और देवताओं के बीच कोई भेद नहीं है।

👁 11.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में जमीन विवाद को लेकर तहसील गेट पर हंगामा, रायफल-पिस्टल तानने का वीडियो वायरल

फतेहपुर। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सदर तहसील के मुख्य...

फतेहपुर में बी.बी.जी. राम जी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन,कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी

फतेहपुर। जिले में बी.बी.जी. राम जी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

फतेहपुर: घटिया सड़क निर्माण देख भड़के विधायक जैकी, मौके पर ही ठेकेदार को लगाई फटकार

फतेहपुर। बिंदकी क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर...

UP चुनाव 2027: कुंडा से फिर ताल ठोकेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल...

More like this