Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसंदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, आग लगने से मौत की आशंका

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, आग लगने से मौत की आशंका

Published on

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात उस स्थान पर अचानक आग लग गई, जहां बुजुर्ग सो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह से उसकी जलकर मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग का अपने बेटे और बहू से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण वह घर के बाहर बने एक मंदिर में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। घटना वाली रात भी वह मंदिर परिसर में ही सो रहा था, तभी अचानक आग लगने की घटना सामने आई।

सुबह जब आसपास के लोगों ने जले हुए अवशेष देखे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आग लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

👁 25.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में उस समय हड़कंप...

प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका के पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में ऑनर किलिंग का सनसनी...

Breaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के पास खखरेरू-दामपुर रोड पर...

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

More like this