फतेहपुर। जनपद के मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवरपुर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बांदा से उड़ीसा जा रहा गेहूं से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तभी रास्ते में अचानक एक गाय सामने आ गई। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।






