Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसरकारी शराब दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, नगदी के साथ...

सरकारी शराब दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, नगदी के साथ शातिर गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर: हथगांव थाना पुलिस ने सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि हथगांव थाना क्षेत्र स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 51.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this