फिरोजाबाद में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां सुहाग नगर क्षेत्र में दो दबंगों ने खुलेआम बीच सड़क पर दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से पीटा। मारपीट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर इलाके में देर रात का ये मामला है, जब दबंगों ने बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट कर दहशत फैला दी। राहगीरों के सामने ही आरोपियों ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत दबंगों की पहचान कर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी खुद कान पकड़कर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Trending Now
सरेआम दबंगों का हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा







