Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसवर्ण आयोग का गठन किए जाने की राष्ट्रपति से मांग -...

सवर्ण आयोग का गठन किए जाने की राष्ट्रपति से मांग – सवर्ण आर्मी ने एससी एसटी अधिनियम में सुधार या खत्म करने की भी उठाई मांग।

Published on

फतेहपुर। मे सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में सुधार या उसे पूरी तरह खत्म करने की मांग की। सवर्ण आर्मी जिला सम्पर्क प्रमुख विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सम्पर्क प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कई राज्यों के प्रत्येक जिले से संगठन प्रमुख सर्वेश पाण्डेय के निर्देशों पर ज्ञापन देने की प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मुख्य मांगें जातिगत आरक्षण को समाप्त करना और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन या उसे रद्द करना है। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की है। उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी ने तर्क दिया कि देश की आजादी के बाद से चली आ रही जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग में गरीबी और बदहाली के बावजूद उन्हें सरकारी व्यवस्थाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से कई प्रतिभाशाली व्यक्ति अवसरों से वंचित रह जाते हैं और इसे समाप्त करने से राष्ट्र अधिक मजबूत होगा। अधिनियम का दुरुपयोग एक हथियार के रूप में किया जा रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग पीड़ित होकर आत्महत्या कर रहे हैं और कई वर्षों से बिना किसी अपराध के फंसाए जा रहे हैं। इसलिए इस कानून में सुधार किया जाना चाहिए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे के साथ राघवेंद्र त्रिपाठी, ट्विंकल अग्निहोत्री, हरिनारायण दीक्षित, सदर तहसील अध्यक्ष गोविन्द तिवारी सहित कई अधिवक्ताओं ने सवर्ण आर्मी की मांगों पर कलेक्ट्रेट में मौजूद रहकर हुंकार भरी। इस मौके पर भूपेन्द्र बाजपेयी, जितेन्द्र सिंह गौतम, दुर्गेश तिवारी, नितिन, दिनेश तिवारी, अर्जुन सिंह, आशीष कुमार, रोहित मिश्रा, श्रवण कुमार, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र बाजपेई, अभिलाष मिश्रा, अमित बाजपेई, आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...