Homeराज्यउत्तर प्रदेशससुराल के लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति...

ससुराल के लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति ने लगाई न्याय की गुहार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का मामला, तीन बच्चों का पिता है प्रेमी, पीड़िता का मायका कौशांबी में

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

जनपद फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादीशुदा महिला अपने ससुराल के लाखों के जेवरात लेकर तीन बच्चों के पिता (प्रेमी) संग फरार हो गई। घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोड़ारवर गांव की है। फरार महिला का मायका कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलामीपुर हटवा गांव में है।

पीड़ित पति जुगेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते दिनों रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई से लौटकर कुछ समय के लिए मुंबई काम करने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी शालू देवी अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद शालू देवी ने पति से अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये डलवाए और फिर प्रेमी बबलू सरोज के साथ फरार हो गई।

बबलू सरोज फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाने के कोडारवर गांव का ही निवासी है और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। वहीं शालू देवी की भी लगभग दस साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है।

पीड़ित जुगेन्द्र का आरोप है कि उसकी पत्नी न सिर्फ घर के कीमती जेवर, जिनकी कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये है, लेकर भागी है बल्कि वह पूरी योजना बनाकर प्रेमी संग फरार हुई है। जुगेन्द्र ने बताया कि पत्नी ने मायके में रहते हुए साजिश रची और प्रेमी के साथ भागने से पहले आर्थिक सहायता भी मांगी, जिससे उसके इरादों पर पति को कोई शक न हो।

इस मामले को लेकर पीड़ित ने फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना और कौशांबी जिले के सैनी थाना में लिखित तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस का कहना है कि मामला दो जिलों से जुड़ा है, इस पर संबंधित थाना से भी संपर्क किया जा रहा है। महिला और उसके प्रेमी की तलाश जारी है, जल्द ही दोनों को पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 36.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this