फतेहपुर। साइबर अपराध के खिलाफ फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार 39 पीड़ितों के कुल ₹3,19,894 रुपये वापस कराए हैं। यह कार्रवाई साइबर सेल और संबंधित थानों की संयुक्त टीम द्वारा 31 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक की गई।
पुलिस टीम ने साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को राहत मिली है।
फतेहपुर पुलिस ने लोगों से। ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल या यूपीआई पिन साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Trending Now
साइबर ठगों पर फतेहपुर पुलिस का शिकंजा, 39 पीड़ितों के लौटाए ₹3.19 लाख
👁 29.5K views







