यूपी के मुरादाबाद साधु-संतों पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के खिलाफ मुरादाबाद की सड़कों पर हिंदू समाज का आक्रोश फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और साधु-संतों के सम्मान की रक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में संतों की तस्वीरें थामे श्रद्धालु जगह-जगह नारेबाजी करते दिखे। प्रेमानंद महाराज, अनुरुद्ध आचार्य, रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार के चित्रों को लेकर लोग जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े। इस दौरान सड़क किनारे लोगों की भीड़ भी जुटी और माहौल पूरी तरह साधु-संतों के समर्थन में गूंजता नजर आया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि साधु-संत समाज के पथ प्रदर्शक हैं और उनके खिलाफ की जा रही अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। महिला प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि“प्रेमानंद जी का बयान बिल्कुल सही है… उन्हें गलत ठहराने वाले खुद गलत हैं।”इसी बीच कई प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा —“हम अपने साधु-संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”लोगों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर लगातार संतों के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी जा रही हैं। यह सिर्फ संतों का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि समाज को बांटने और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनका कहना है कि संतों का सम्मान ही समाज की मर्यादा और परंपरा का सम्मान है।
Trending Now
साधु-संतों के सम्मान में हिंदू समाज मैदान में, हिंदू समाज का जोरदार प्रदर्शन। महिलाओं ने लिया बढचढ कर भाग







