Homeराज्यउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर: संजय निषाद का बड़ा बयान, महिला बिल से लेकर राहुल गांधी...

सुल्तानपुर: संजय निषाद का बड़ा बयान, महिला बिल से लेकर राहुल गांधी तक साधा निशाना

Published on

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद रविवार को सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक धोपाप धाम में भगवान श्रीराम और उनके बालसखा महाराज निषादराज की गले मिलती प्रतिमा का अनावरण किया।

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर हमला

मीडिया से बातचीत में संजय निषाद ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को उनका हक मिले।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने पहले भी इस बिल का विरोध किया था और उसे फाड़ा था।
उन्होंने कहा कि “परिसीमन के बाद महिलाओं को पूरा अधिकार मिलेगा, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डाल रहा है।”

राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता मामले पर प्रतिक्रिया

राहुल गांधी से जुड़े दोहरी नागरिकता मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है, इसलिए कोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर प्रथम दृष्टया मामला बनता है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।

स्मार्ट मीटर विवाद पर कांग्रेस को जवाब

स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर संजय निषाद ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नियम कैबिनेट और सदन में बनते हैं और जनता के हित में जो होगा वही लागू किया जाएगा योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अब घाटे से निकलकर रेवेन्यू प्लस हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पर पहुंच रही है, कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और सड़कों का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ है। सुल्तानपुर दौरे के दौरान संजय निषाद ने एक तरफ धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष को घेरते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

👁 34.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this