Homeराष्ट्रीयसुहागिनें ले रहीं थीं विधवा पेंशन, 59 महिलाओं से वसूले जाएंगे 23...

सुहागिनें ले रहीं थीं विधवा पेंशन, 59 महिलाओं से वसूले जाएंगे 23 लाख रुपये

Published on

UP news- बरेली ज़िले के आंवला तहसील क्षेत्र में बड़ी पेंशन गड़बड़ी सामने आई है। पिछले पांच-छह महीनों से कई विवाहित महिलाएं खुद को विधवा बताकर महिला कल्याण विभाग से विधवा पेंशन ले रही थीं। जांच में मामला खुलने पर अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इन अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। अभी तक 59 महिलाओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और करीब 22.86 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी महिलाओं के पति जीवित हैं और खेती-बाड़ी या मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे हैं। कई महिलाएं पिछले 5-6 सालों से यह पेंशन ले रही थीं।भीमपुर गांव के प्रधान श्रीपाल ने बताया कि उनके गांव की दो महिलाओं को 69-69 हजार रुपये की रिकवरी का नोटिस मिला है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों के पति जीवित हैं।

         कैसे हुआ खुलासा

फरवरी में एसडीएम कार्यालय को शिकायतें मिलीं कि कुछ विवाहित महिलाएं फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर विधवा पेंशन ले रही हैं। इसके बाद खंड विकास अधिकारियों ने रामनगर, आलमपुर जाफराबाद और मझगवां में जांच कराई। जांच में कई महिलाएं अपात्र पाई गईं।
अब इन महिलाओं से वसूली के लिए नोटिस भेज दिए गए हैं और फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर पेंशन पाने की जांच गहराई से की जा रही है।

इन गांवों की महिलाओं को मिला नोटिस

गांव गोठा खंडूवा, ढकिया, उरला, वरासिरसा, मुगलपुर, टांडा गौटिया, रसूला, भीमपुर, कुंवरपुर, लभारी और नंदगांव की महिलाओं को 14 हजार से लेकर 69 हजार रुपये तक की रिकवरी के नोटिस भेजे गए हैं।

क्या बोले डीएम अभिनाश सिंह

“जिन महिलाओं ने गलत तरीके से विधवा पेंशन ली है, उनसे वसूली की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जी प्रमाणपत्रों की भी जांच हो रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

👁 16.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this