Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसेवा-संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया संदीप बंसल का जन्मदिवस महापुरुषों...

सेवा-संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया संदीप बंसल का जन्मदिवस महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, माल्यार्पण व वृद्धाश्रम में फल वितरण कर दिया जनसेवा का संदेश

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिवस सोमवार को जनपद में सेवा-संकल्प दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में व्यापार मंडल की टीम ने जनपद के महापुरुषों महाराजा अग्रसेन, श्यामलाल गुप्त पार्षद, ठाकुर दरियाव सिंह एवं अवंती बाई की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि सेवा-संकल्प दिवस के दूसरे चरण में सायंकाल जनपद के वृद्धाश्रम पहुंचकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने फल वितरण किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जिला संरक्षक विनोद गुप्ता एवं जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि केवल केक काटकर जन्मदिन मनाना पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है, जबकि भारतीय परंपरा में ऐसे अवसरों पर सेवा और पुण्य कार्यों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर संजय जौहरी, रज्जन गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, रामबाबू, शैलेंद्र शरण सिंपल, मो. आसिफ एडवोकेट, उमेश मौर्य एडवोकेट, मो. अलीम, विनोद सिंह चंदेल, मो. अनीस, एडवोकेट ब्रजेंद्र यादव, दीपू सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, मो. मुकीम, शैलेन्द्र मौर्य, समी अहमद खां, प्रिंस गुप्ता, टीटू गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

👁 48.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this