Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसैनिक पॉलीक्लिनिक घोटाले की जांच तेज: जमीन बदलकर निर्माण कराने का आरोप,...

सैनिक पॉलीक्लिनिक घोटाले की जांच तेज: जमीन बदलकर निर्माण कराने का आरोप, परत-दर-परत खुल रही भ्रष्टाचार की कहानी

Published on

फतेहपुर-पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति द्वारा उठाए गए सैनिक पॉलीक्लिनिक अस्पताल घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। जांच के दौरान भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुलती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आर्मी कमांडर द्वारा गठित जांच समिति के अध्यक्ष कर्नल विभूति वैभव (कमांडिंग ऑफिसर, 264 एससी सप्लाई कंपनी) के नेतृत्व में मामले की गहन जांच शुरू की गई।

बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को समिति ने संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी को प्रयागराज बुलाकर सभी दस्तावेजों की जांच की और उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद कर्नल विभूति वैभव, कर्नल मनोज अग्रवाल, रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों तथा पॉलीक्लिनिक के कार्यवाहक ऑफिसर इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया।

जांच के दौरान यह सामने आया कि सैनिक अस्पताल के लिए आवंटित भूमि से अलग स्थान पर, कथित रूप से कचरे के ढेर पर, गैरकानूनी तरीके से भवन का निर्माण कराया जा रहा था। पैमाइश में यह भी पाया गया कि बिना किसी वैध कारण और अधिकार के भवन का स्थान बदला गया।

अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनपद के करीब 26 हजार पूर्व सैनिकों, उनके बच्चों और परिवारों को न्याय मिलेगा।

वहीं महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सही स्थान पर भूमि आवंटित कर पॉलीक्लिनिक भवन का निर्माण नहीं हो जाता।

इस मौके पर फतेहपुर फोरम के राजीव तिवारी (पार्लियामेंट्री कमिटी बोर्ड से जुड़े) तथा लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा, सदस्य सेना सुझाव समिति भारत सरकार ने भी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच में सहयोग और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान हीरालाल यादव, सुनीता यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

👁 87.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this