Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘स्त्री : देह से आगे’ संवाद कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रधान...

‘स्त्री : देह से आगे’ संवाद कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी बोले- ‘संतान को इंसान बनाना मां के हाथ में’

Published on

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि स्त्री में ही परिवार की शक्ति समाहित है। शुक्रवार को बाराबंकी के श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में ‘स्त्री: देह से आगे’ विषयक संवाद कार्यक्रम में कोठारी ने कहा कि मां जो संस्कार अपनी संतान को देती है, उससे ही भविष्य की दिशा तय होती है। इसीलिए बेटियों के बारे में कहा जाता है कि समाज व देश का निर्माण उनके हाथ में है।

प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि भारतीय समाज ही ऐसा है, जहां जीवन की गहराइयों को समझा जाता है। स्त्री अपने परिवार व भविष्य को लेकर जो सपने देखती है, वे सपने पुरुष शायद ही देखता हो। प्रकृति ने यह क्षमता स्त्री को ही दी है, जिसमें ममता व प्रेम भाव की प्रचुरता होती है।

Patrika Chief Editor Gulab Kothari
Patrika Chief Editor Gulab Kothari

स्त्री केवल रूप नहीं, वह चेतना है

कोठारी ने कहा कि स्त्री केवल रूप नहीं, वह चेतना है जो समाज को दिशा और भविष्य को आकार देती है। वह विचारों को जन्म देती है और संस्कारों को संवारती है। स्त्री की शक्ति उसकी देह से आगे है, वह मन, बुद्धि और आत्मा की गहराई में बसती है। स्त्री की इस शक्ति को हम पूरी तरह समझ नहीं पा रहे हैं।

पुरुष प्रधान समाज की अवधारणा गलत

उन्होंने कहा कि हमारे यहां पिछले जन्मों के कर्मों का सिद्धांत है। मां तो संतान की त्रिकालदर्शिका है, जो संतान के भूत-भविष्य का आंकलन कर लेती है। संतान को इंसान बनाना मां के ही हाथ में है। हमने यह गलत अवधारणा बना ली है कि समाज पुरुष प्रधान है; अगर ऐसा है तो स्त्री भी उसका ही हिस्सा है। फर्क सिर्फ भाषा का है, मंतव्य अलग नहीं है। स्त्री व पुरुष के तीन-तीन शरीर हैं, लेकिन समाज में संतुलन नहीं है।

Gulab Kothari Speech barabanki
Stree Deh Se Aage Event

पढ़ाई से मिलने वाला ज्ञान बाहरी

कोठारी ने कहा, “जो कुछ भी ज्ञान पढ़ाई के रूप में मिलता है, वह बाहरी है। हम केवल शरीर की बात करते हैं, जबकि स्त्री सिर्फ शरीर का नाम नहीं है। दिव्यता, वात्सल्य, माधुर्य, पोषण और निर्माण की क्षमता ही स्त्री है। वह पति को संतान में रूपांतरित करती है। स्त्री जानती है कि उसके गर्भ में आया जीव पिछला कौन-सा शरीर छोड़कर आया है और कौन-से संस्कार लेकर आया है। उसे वह मानवता के संस्कार देती है। पशु का शरीर छोड़कर आने वाले जीव को भी स्त्री इंसान बनाती है और घर में जीने लायक बनाती है। जीव का परिष्कार स्त्री की दिव्यता का सबसे बड़ा स्वरूप है।”

Patrika Chief Editor Gulab Kothari
Stree Deh Se Aage Event

स्त्री की दिव्यता और ममता का असली अर्थ

उन्होंने कहा कि स्त्री मन की भाषा समझती है, वरना ऐसे ही अभिमन्यु नहीं बन जाते। गर्भाधान के साथ ही जीव की उपस्थिति मां को समझ आने लगती है। यह ताकत केवल स्त्री के पास ही है और उसे यह शक्ति ईश्वर ने दी है। पुरुष में शक्ति भी स्त्री के कारण ही आती है, जिसे हमने भुला दिया है, जबकि हम बात महिला सशक्तिकरण की करते हैं। शादी के बाद पति के पूरे परिवार की शक्ति स्त्री में समाहित होती चली जाती है, यही उसका वास्तविक सशक्तिकरण है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सुख चाहिए तो मन को ताकतवर बनाना होगा, क्योंकि यहां मन ही शक्ति है। मां व दादी के पास बैठकर मन की बात करोगे, तभी जीवन को सही मायने में समझ पाओगे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो. हेमेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

👁 13.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुण्यतिथि पर फिर याद आए बाबूजी, राम मंदिर से OBC सियासत तक कल्याण सिंह ने कैसे बदली यूपी की राजनीति?

Kalyan Singh Ram Mandir Movement: उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र किसी एक दौर तक सीमित नहीं रहता। कल्याण सिंह भी ऐसा ही नाम हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन सनातन संस्कृति और उत्तर […]

क्या योगी आदित्यनाथ का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? ‘पंडित-पासी-पासवान, धरती गूंजे आसमान’ के जरिए साधेंगे वोटबैंक

UP Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बड़ी बाजी मारने की तैयारी में हैं। एक तरफ जहां उनकी नजर दलित वोटों पर है। वहीं, दूसरी तरफ योगी सरकार से नाराज चल रहे ब्राह्मणों को भी साधने में जुटे हैं। पासवान भाजपा के सहयोगी हैं […]

‘निषाद समुदाय के आरक्षण को लेकर BJP को जवाब देना चाहिए’, यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने निषाद समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर एक बार फिर अपनी बात मजबूती से रखी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का वादा भाजपा के एजेंडे का हिस्सा रहा है और अब इस मुद्दे पर जवाबदेही भी भाजपा की […]

Ola-Uber की मनमानी पर लगेगी लगाम? यूपी की नई Cab Policy में किराया, ड्राइवर और सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव

UP New Cab Rules: उत्तर प्रदेश में एप आधारित कैब और डिलीवरी सेवाओं को लेकर अब नियम पहले से ज्यादा सख्त और व्यवस्थित हो गए हैं। प्रदेश में नई एग्रीगेटर पॉलिसी लागू होने के साथ Ola-Uber जैसी कैब सेवाओं के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी डिलीवरी और कूरियर कंपनियों के लिए भी लाइसेंस और सुरक्षा […]

More like this