Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों...

स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों में भारी उत्साह

Published on

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने जा रहे स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने के लिए आज फतेहपुर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस क्रम में टीम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी, विनोद गुप्ता, रज्जन गुप्ता और संजय सिंह जौहरी द्वारा जनपद के प्रमुख व्यावसायिक कस्बों – बिंदकी, शाह, बहुआ, ललौली, जोनिहा और जहानाबाद में लगभग 100 से अधिक व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्ययोजना से अवगत कराया गया।

सभी व्यापारियों में लखनऊ में आयोजित स्वदेशी कुंभ में प्रतिभाग करने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने व्यापारियों को अवगत कराते हुए बताया कि संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी जनपद में किसी अधिकारी द्वारा व्यापारियों का शोषण, उत्पीड़न या भ्रष्टाचार किया जा रहा है तो सभी जिला अध्यक्ष ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनाकर 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सौंपें, ताकि उस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जनसंपर्क के दौरान शिंपू शिवहरे, शोएब अहमद, अतुल अग्निहोत्री, जुबैर खान, निजाम मोहम्मद,मो एखलाक खान,विष्णु कुमार , महबूब मंसूरी अली अहमद,सुनील कुमार , महबूब अली, शैलेन्द्र गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

👁 33.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर, शुरू हुआ सर्वे

फतेहपुर - असोथर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस...

More like this