Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को...

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

Published on

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना के सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई। अध्यक्ष पद का चुनाव 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा परिसर में कराया जाएगा।
प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि विद्यालय में उच्चतम शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंध समिति का प्रमुख कर्तव्य है। वहीं सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना, सदस्य किशन मेहरोत्रा, भरत मानसिंह, नीरज कक्कड़, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रशान्त श्रीवास्तव और सुशील कुमार साहू उपस्थित रहे।

👁 49.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

‘घोषणापत्र से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करें सपा’: योगी के मंत्री दानिश आजाद ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों...

फतेहपुर में भूमाफिया की गाड़ी से मचा पुलिस महकमे में सवालों का घमासान, CO आवास की वायरल तस्वीर चर्चा में, एक तरफ भूमाफियाओं पर...

फतेहपुर। जिले में एक तरफ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में भूमाफियाओं और...

More like this