Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का...

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Published on

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

सहारनपुर से संभल तक का सिलसिला

अजय राय ने कहा, ‘सरकार लगातार राज्य में दंगे कराना चाहती है। कैसे हिंदू-मुस्लिम दंगे हो सकते हैं, कैसे आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसी प्रयोग के तहत उन्होंने सहारनपुर में यह किया। पहले मुजफ्फरनगर में प्रयोग किया, वाराणसी में कई मस्जिदों को तोड़ा और नष्ट किया। अब मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद को नोटिस जारी किया गया है। संभल में क्या हुआ, आपने देखा। पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी विकास नहीं कर पाए हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर ध्यान दे रही है।

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भी हमला

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोलते हुए राय ने कहा कि भाजपा वाले अब घबरा रहे हैं। वहां की भाजपा सरकार डर गई है। हमारे सांसदों ने वहां दबाव बनाया और पूरे राज्य में माहौल बना दिया कि यह सरकार दलित विरोधी है और दलितों का अपमान करती है। आरोपियों के नाम लेकर उन्हें जेल भेजना चाहिए।

दरगाह पर चादर चढ़ाई, भाईचारे की दुआ मांगी

इसी बीच अजय राय ने ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां की दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह की 119वीं उर्स मुबारक के मौके पर लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई। साथियों के साथ उन्होंने अस्ताना पर सिर झुकाया और राज्य व देश में शांति, सद्भाव, प्रगति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की यह भूमि हमेशा प्यार और साझा विरासत का संदेश देती रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इन बयानों से साफ है कि वे सरकार पर सांप्रदायिक माहौल बनाने और अल्पसंख्यक-दलित विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सरकार की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अजय राय के बयान से विपक्षी दलों में एकजुटता दिखाने की कोशिश भी साफ झलकती है।

👁 2.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

कौन हैं अशोक सिद्धार्थ, जिनके संन्यास के बाद आकाश आनंद की BSP में हो सकती है वापसी?

Akash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद की राजनीतिक भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ किया है कि आकाश आनंद को पार्टी में जिम्मेदारी देने का रास्ता तभी खुलेगा, जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें। यानी आकाश आनंद […]

More like this