फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हिमांशु अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया कि इस समाचार को अपने-अपने मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थान देकर उनका उत्साहवर्धन एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
Trending Now
हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
👁 12.2K views







